Homeउज्जैनMP News: महाकाल का ग्रैंड रिसेप्शन, 91 तरह के पकवान; 3 दर्जन से...

MP News: महाकाल का ग्रैंड रिसेप्शन, 91 तरह के पकवान; 3 दर्जन से ज्यादा हलवाई, लाखों भक्त मौजूद

India News MP (इंडिया न्यूज), MP News: उज्जैन में आज महाकाल की शादी के रिस्प्शन की तैयारी चल रही है, आज महाकाल की नगरी में रिसेप्शन आयोजिक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 91 तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं, वहीं लाखों की संख्या में भक्त मौजूद है। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने बताया कि नगर भोज की यह परंपरा साल 2000 में शुरू की गई थी। भोज का आयोजन दोपहर 2 बजे से शुरू होकर रात 2 बजे तक चलेगा।

इससे पहले शिव के गण बारात यानी भूत प्रेत, दैत्य, नाग नागिन, नंदी, भैरव, गोकर्ण, घंटाकर्ण, पिशाच,डाकिन शाकिन, श्रृंगी, चंदिस, वीरभद्र, मणिभद्र,  भृगिरिटी, शैल, जय और विजय बारात लेकर छत्रपति गणेश महाकाल मंडपम पहुंचेंगे।

36 हलवाई लगे भोज तैयार करने में

इस कार्यक्रम के दौरान भगवान महाकाल को 91 प्रकार तरह के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। 13 भट्टियों पर 36 हलवाइयों की टीम भोज तैयार करने में लगी है। तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोग भोज ग्रहण करेंगे।

महाकाल को बनाया गया था दूल्हा

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान महाकाल की शादी का दिन होता है। बीते 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन में साल में 1 बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती की गई थी। साथ ही महाशिवरात्रि के दूसरे दिन तड़के बाबा का शृंगार कर उन्हें दूल्हे के रूप में सजाया गया था। बाबा महाकाल को स्वर्ण के आभूषण, स्वर्ण का चंद्रमा, स्वर्ण का त्रिपुंड, स्वर्णकार तिलक लगाकर दूल्हा बनाया गया।

इसके पश्चात सप्तधान्य अर्पण किया गया। इसके बाद सवा मन आपके फूलों का सेहरा चढ़ाया गया और सवा लाख बेलपत्र अर्पित की गई। दोपहर को बाबा का सेहरा उतारा गया और भगवान पुनः निराकार रूप में आ गए। पंचामृत पूजन अर्चन के बाद महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा भस्मारती की गई थी।

Read More:

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular