होम / MP Weather UPdate: हवाओं का बदला रुख, प्रदेश में बढ़ने लगा तापमान

MP Weather UPdate: हवाओं का बदला रुख, प्रदेश में बढ़ने लगा तापमान

• LAST UPDATED : April 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Weather UPdate: मध्य प्रदेश में महीने की शुरूआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जगहों पर तापमान में वो रुख नहीं दिखा जो पिछले दिन देखने को मिला था। मंगलवार को तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई। इस वजह से फिलहाल गर्मी से कुछ राहत है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, जो आज गिरकर 40 के आसपास पहुंच गया।

खंडवा में पारा 40 के पार 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरा 5 अप्रैल को आ रहा है। इस वजह से दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना कम है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि इस समय ईरान के आसपास ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

इन जिलों का तापमान 

खंडवा में सबसे ज्यादा तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा है। वहीं, भोपाल में 37.8 ग्वालियर में 35.8, इंदौर में 36, जबलपुर में 37.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॅार्ड किया गया है।

रात में मौसम ठंडा 

पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी है। द्रोणिका के प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस कारण बादल ऊँचाई पर रहते हैं। इससे दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इसके अलावा अधिक ऊंचाई पर हवाओं की दिशा भी उत्तरी रहती है। इससे रात का तापमान भी कम हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox