HomeअपराधGwalior Crime: शादी के 5 महीने बाद ही महिला ने दिया पति...

Gwalior Crime: शादी के 5 महीने बाद ही महिला ने दिया पति को जहर, किया चौंकाने वाला खुलासा

India News (इंडिया न्यूज), Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला ने शादी के 5 महीने बाद ही अपने पति की जान ले ली। अपने तीसरे पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की है। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में पहुंचकर FIR दर्ज कराई है। ये घटना बहोड़ापुर थाना इलाके के शिव शक्ति नगर की है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि ये घटना शिव शक्ति नगर में रहने वाले मोहित शर्मा की शादी जून 2023 को अंजलि नाम की महिला के साथ हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजलि की पहले से ही दो शादियां हो चुकी थी। अंजलि ने अपने दोनों पतियों को छोड़ दिया है और उसने मोहित के साथ तीसरी शादी रचाई है। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चल रहा था लेकिन 15 नवंबर की शाम को मोहित की पत्नी अंजलि ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। ये आरोप मोहित ने अपनी पत्नी पर लगाया है।

पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर

मोहित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवंबर को उसकी पत्नी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी। उसके बाद वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रविवार की रात को मोहित बहोड़ापुर थाने पहुंचा और उसने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Also Read: Bhopal News: पीपुल्स ग्रुप पर ED का एक्शन, 230 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular