MP Crime: शादी के लिए नहीं राजी हुए घरवाले तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम, जानिए मामला

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: भिंड जिले से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। चम्हेड़ी गांव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। जब गांव वालों ने प्रेमी जोडे को पेड से लटकते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिश्ते में जीजा-साली थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन लड़की के परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे, इसलिए दोनों ने आत्महत्या कर ली।

फोन पर करते थे बात

जानकारी के अनुसार बड़ैरा निवासी बाबूलाल कुशवाह का 19 वर्षीय पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटू अपनी चचेरी भाभी 18 वर्षीय मालती पुत्री राजेंद्र कुशवाह निवासी मिश्री चम्हेड़ी से प्रेम करता था, दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। इसी दौरान छोटू की शादी का प्रस्ताव भी आया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। छोटू की जिद पर उसके परिवार वाले मालती के रिश्ते की बात उसके पिता राजेंद्र से करने लगे, लेकिन मालती के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।

लड़की के परिजन नही थे राजी

रविवार रात 12 बजे छोटू चम्हेड़ी गांव पहुंचा और यहां से मालती भी उसके साथ चली गई। परिजनों ने रात में दोनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार सुबह दोनों के शव राजेंद्र के खेत पर खड़े चने के पेड़ से लटकते मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतक एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। प्रेम प्रसंग के चलते एक पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं था, जिसके चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े:

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago