Homeहेल्थ/लाइफस्टाइल/ट्रेवलCold Drink: गर्मियों में न पीएं कोल्ड ड्रिंक, हो सकती हैं गंभीर...

Cold Drink: गर्मियों में न पीएं कोल्ड ड्रिंक, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां 

India News(इंडिया न्यूज) MP, Cold Drink: गर्मियां शुरू होते ही लोगों को प्यास लगने लगती है। जहां कुछ लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी पीते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते है कि कैसे रोजाना कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके सेवन से गले से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक पीने के नुकसान

अक्सर लोग गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा पीना पसंद करते है। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक एक ऐसी चीज है जो ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिन में 2 से 3 बार कोड ड्रिंक पीते हैं, लेकिन ऐसा करना उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते है इसके नुकसान के बारे में। कोल्ड ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है, जो वजन बढ़ने और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बनती है। इसके लगातार सेवन से किडनी की कार्यप्रणाली कमजोर होने लगती है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाता है।

कोल्ड ड्रिंक पीना थोड़े समय के लिए तो अच्छा लगता है लेकिन यह दांतों के लिए भी काफी हानिकारक माना जाता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते हैं, जिसके कारण इसमें पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। इसमें कार्बोनेशन के कारण पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन और चीनी ज्यादातर पाई जाती है, जो थोड़ी चिड़चिड़ापन पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए आप कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी, शिकंजी, दही, लस्सी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज से ही कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद कर दें।

ये भी पढ़ें :

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular