Homeहेल्थ/लाइफस्टाइल/ट्रेवलHealth Tips: पानी की कमी से होती कई दिक्कतें, खाएं ये फ्रूट्स,...

Health Tips: पानी की कमी से होती कई दिक्कतें, खाएं ये फ्रूट्स, रहेंगे तंदरूस्त

India News MP (इंडिया न्यूज),Health Tips: गर्मियां आते ही लोगों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार व्यस्तता के कारण लोग अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। ऐसे में आप रोजाना कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं। जिससे आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में…

इन फलों को खाएं

अगर आप कामकाजी व्यक्ति हैं तो आप अपने टिफिन में कुछ फल काटकर ऑफिस ले जा सकते हैं। इससे आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इसमें सबसे पहला फल है तरबूज. तरबूज में 92% तक पानी होता है। यह आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। खीरे को गर्मियों का सुपर फूड माना जाता है, इसमें 95% तक पानी होता है, जो हमारे शरीर को पानी से भरपूर रखता है।

टमाटर और स्ट्रॉबेरी

इसके अलावा टमाटर पानी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है। बस इतना ही नहीं स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमें 89% तक पानी होता है। इसे विटामिन और खनिजों का खजाना माना जाता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अगर आप रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं तो यह आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी।

संतरा

पानी की कमी को दूर करने के लिए भी संतरे का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें 87% तक जूस होता है, जो शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा संतरे का सेवन करने से त्वचा मुलायम रहती है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। इन सभी फलों का सेवन करके आप अपने शरीर में पानी की मात्रा आसानी से बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़े :

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular