HomeअपराधGuna Crime: किडनैपिंग का विरोध करने पर शख्स को मारी गोली, जानें...

Guna Crime: किडनैपिंग का विरोध करने पर शख्स को मारी गोली, जानें मामला

India News MP (इंडिया न्यूज), Guna Crime: मध्य प्रदेश के गुना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंसानियत को शर्माशार कर देने वाली घटना हुई है। जिले में पारदी समुदाय की एक लड़की के अपहरण का करने का प्रयास किया, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके 25 वर्षीय भाई को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।

बदमाशों ने चलाई गोली 

यह मामला गुना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर धरनावदा इलाके का है। जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने खानाबदोश पारदी समुदाय की एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद उसके भाई ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

भाई की हुई मौत 

इस घटना के संबंध में धरनावदा पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बहन के अपहरण के कथित प्रयास का विरोध करने पर धर्मपाल पारदी नामक युवक के पैर में गोली मार दी। साथ ही उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल धर्मपाल पारदी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।

पुरानी दुश्मनी होने की आशंका 

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक गोली लगने से घायल धर्मपाल पारदी की इलाज के लिए राजधानी भोपाल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात-आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी होने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें :

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular