Homeछिंदवाड़ाLok Sabha Elections 2024: MP में कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP ...

Lok Sabha Elections 2024: MP में कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक कमलेश शाह

India News MP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए, अमरवाड़ा से पार्टी विधायक कमलेश शाह शुक्रवार 29 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए।

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक

तीन बार के विधायक कमलेश शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके आवास पर मुलाकात की और ‘पीएम मोदी की योजनाओं से खुश’ होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने परमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “BJP विधायक दल की बैठक आज फलदायी रही क्योंकि छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।”

पूर्व जनपद अध्यक्ष ने भी थामा बीजेपी का हाथ

कमलेश शाह के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद और पूर्व जनपद अध्यक्ष हटा ने भी कांग्रेस छोड़ते हुए BJP का दामन थाम लिया है। इन लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित नरोत्तम मिश्रा के सामने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा ने उनका का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ये भी पढ़ें-

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular