Homeप्रदेशMadhya Pradesh: नदी पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल गिरा, कई...

Madhya Pradesh: नदी पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल गिरा, कई लोग दबे

India News MP (इंडिया न्यूज), Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बडा हादसा हो गया है। जिले में क्वारी नदी पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल गिर गया। नैरोगेज ट्रेन का पुल मंगलवार सुबह ढह गया। पुल को डिस्मेंटल कर रहे कुछ मजदूर नीचे दब गए।

घायल मरीजों की संख्या 7

पुल के ढहने से कई मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी उनका इलाज जारी है। अब घायल हुए मरीजों की संख्या 7 है। अभी 5 मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है। जिन्हें मुरैना रेफर किया गया है।

100 साल पुराना पुल

जिले में क्वारी नदी पर बना एक सदी पुराना रेलवे पुल मंगलवार सुबह ढह जाने से पांच मजदूर घायल हो गए। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ये घटना कैलारस थाना क्षेत्र के सिकरोदा गांव के पास की है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने कहा कि 100 साल से अधिक पुराने नैरो गेज पुल को गिराया जा रहा है क्योंकि रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जा रहा है।

50 फीट गिरे नीचे 

कुछ दिन पहले रेलवे ने कर्मचारियों से पुल पर लगे लोहे के एंगल और गार्डर आदि खुलवाना शुरू कर दिया था। लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक से पुल ढह गया। पुल का एंगल खोल रहे मजदूर पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी घायल मजदूरों की संख्या 7 है।

ये भी पढ़ें:

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular