HomeअपराधMP Crime: समलैंगिक भाभी ने नाबालिग भतीजी का किया घिनौना काम, पुलिस...

MP Crime: समलैंगिक भाभी ने नाबालिग भतीजी का किया घिनौना काम, पुलिस ने बताई एक एक सच्चाई

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाभी अपनी ही नाबालिग भतीजी का समलैंगिक दूल्हा बन गई। दरअसल, एक शादीशुदा भाभी ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर घर से भगा दिया और फिर शादी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी भाभी के 10 और महिलाओं से अवैध संबंध थे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी महिला जेल की हवा खा रही है।

नाबालिग भतीजी को धोखा देकर की शादी

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टांडा बरूर थाना क्षेत्र से एक अजीब घटना सामने आई। पुलिस ने एक समलैंगिक भाभी को अपनी नाबालिग भतीजी को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पहले करीब 10 महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। 24 वर्षीय एक विवाहित महिला को अपनी भतीजी के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक साल पहले ही हुई थी शादी

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र की महिला की शादी पिछले साल ही उमरखली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद उसने अपनी 16 साल की भतीजी को निशाना बनाया और उसे अपना शिकार बना लिया। इसके बाद वह एक माह पहले उसे कपड़े दिलाने के नाम पर गायब हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने 27 फरवरी को महिला की गुमशुदगी और नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था। महिला को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में जब महिला की हरकतें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया।

Read More:

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular